Rewari News :: सेवा संकल्प अभियान :: आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ रहे बच्चे और माताएं


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रेवाड़ी शहर और खोल खंड की आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और माताओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के विकास के बारे में जागरूक करना है।


महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके प्रारंभिक विकास और शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से माताओं और समुदाय को इन गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की आंगनबाड़ी केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 



इनमें पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा तथा मातृ संवाद जैसी गतिविधियां शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभिभावकों एवं लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ें और वहां आयोजित गतिविधियों में भाग लें तथा विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।


*बच्चों को मिल रहा काफी लाभ*

*गांव कान्हावास निवासी ज्योति ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है। यहां बच्चों को खेल एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से दी जा रही जानकारी को उपयोगी बताया।


*पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही*

गांव कान्हावास, जिला रेवाड़ी निवासी किरण ने बताया कि आंगन मिलन सेवा के दौरान माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से माताओं और बच्चों की आंगनवाड़ी केंद्रों में भागीदारी बढ़ रही है। 


कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल, कहानी, कविता, चित्रकारी, रंग भरने सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इन गतिविधियों में बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। साथ ही माताओं और अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण तथा प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल के बारे में जानकारी दी जा रही है।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें