Haryana News :: हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी का तोहफा दिया

1. हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा-मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी. 

2. ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नियुक्ति

3. हर माह 7 तारीख तक होगा ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान, देरी पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

4. 29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर लिए गए फैसले 

5. ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा 

6. जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रतिमाह किया गया

7. गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपये प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगा

8. ये भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा

9. ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है

10. वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया 

11. धुलाई भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष किया गया

12. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सकारात्मक भुमिका निभा रहे हैं.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें