Godda News :तसरिया ने फुटबॉल में बरकरार रखी बादशाहत, गोड्डा की संयुक्त टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन


 गोड्डा। खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज अंडर-17 बालिका वर्ग में फुटबॉल एवं वॉलीबॉल की स्पर्धाएँ संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों की विजेता टीमों ने हिस्सा लिया।


बालिका फुटबॉल में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तसरिया ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पथरगामा को 2-0 से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में रघुनाथपुर एन.के. हाई स्कूल, रघुनाथपुर ने गोड्डा प्रखंड की कस्तूरबा विद्यालय की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


बालिका वॉलीबॉल में गोड्डा की संयुक्त टीम, जिसमें कन्या मध्य विद्यालय गोड्डा, सी एम एसओ ई गर्ल्स गोड्डा एवं उच्च विद्यालय मालिनी की खिलाड़ी शामिल थीं, ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तसरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। जय नारायण उच्च विद्यालय, महगामा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने पंजीयन समिति  के प्रमुख अनुभवी अनुपम मिश्रा एवं चयन समिति को उनके दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी ओवर एज खिलाड़ी को किसी भी परिस्थिति में प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही चयन समिति को समूह खेलों के खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया। चयन समिति के प्रमुख अनंत कुमार यादव को निर्देशित किया गया कि चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार कर प्रतियोगिता के पश्चात सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।


फुटबॉल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मनोज हांसदा, जीतलाल सोरेन एवं रामेश्वर मरांडी ने निभाई, जबकि संजय सोरेन एवं भावेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वॉलीबॉल में सुशील दास ने स्कोरर तथा गौरव चौधरी एवं ललन कुमार ने मैच ऑफिशियल के रूप में अंपायर की भूमिका निभाई। वॉलीबॉल के चयन समिति के सदस्य सनी भारती ,संजीव रंजन, जहीर आलम उपस्थित रहे।


ज्ञात हो कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विभिन्न स्पर्धाओं से गोड्डा जिले की संयुक्त टीम का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार सिन्हा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।


उन्होंने चयन पैनल के सदस्यों से आग्रह किया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एक मजबूत एवं सशक्त जिला टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजने की तैयारी सुनिश्चित करें।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें