रेवाड़ी को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को नमो वन की सौगात मिलने जा रही है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को प्रातः 11 बजे इस नमो वन का शुभारंभ करेंगे। रेवाड़ी के एनएच-11 तथा एनएच-8 के सर्कल पॉइंट पर दो हेक्टेयर की भूमि पर सघन वन की संरक्षित करने की मियांवाली तकनीक से 72 प्रजातियों के पौधे यहां लगाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस नमो वन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रस्तावित वन क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद जिला वन अधिकारी दीपक नंदा ने यह जानकारी दी। जिला वन अधिकारी दीपक नंदा ने बताया कि इस नमो वन क्षेत्र को रिकॉर्ड समय में विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित हो सके। इस अवसर पर वन रेंज अधिकारी संदीप यादव, वन दरोगा संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें