Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम ने बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट वृद्ध आश्रम में फल वितरित किए

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी टीम ने बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गो और माताओं को फल वितरित किये और उनका आशिर्वाद लिया। 


अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल और सदस्य मंजू देवी, पूजा गुप्ता आदि सदस्यों ने सभी बुजुर्गों का आशिर्वाद लिया और उनका हालचाल पूछा। अग्रवाल वैश्य समाज की टीम समय-समय पर जिले में ऐसे अच्छे-अच्छे कार्य करती रहती है। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें