रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर अपनी स्थायी सेवा पहल *'रोटरी रसोई'* के अंतर्गत फूड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य *सेक्टर-5, रेवाड़ी* में प्रातः 8:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद व असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। क्लब अध्यक्ष *रोटेरियन रुचि चौहान* ने कहा कि श्राद्ध पक्ष अपने पूर्वजों को सम्मान देने और दान-पुण्य का पवित्र समय है। 'रोटरी रसोई' के माध्यम से क्लब का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।
क्लब सचिव *रोटेरियन आरती अरोड़ा* ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा ही सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य करता है। 'रोटरी रसोई' सिर्फ भोजन वितरण नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। क्लब द्वारा आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर *रोटेरियन मनीष अरोड़ा*, *रोटेरियन रजत वर्मा*, *डॉ. अरुण गुप्ता*, *डॉ. नवीन अडलखा*, *रोटेरियन ज्योति अडलखा*, *रोटेरियन वेदप्रकाश कथूरिया*, *रोटेरियन राजबाला*, *रोटेरियन ज्योति गुप्ता* व *रोटेरियन जे.पी. चौहान* उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें