Rewari News :: हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने महिलाओं को सरकार की रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

हरियाणा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में महिलाओ के कल्याण, स्वरोजगार और उधमिता को बढ़ावा देने के उदेशय से अनेक योजनाए संचालित की जा रही है। इन्ही प्रयासों के तहत हरियाणा महिला विकास निगम प्रदेशभर की महिलाओं को सरकारी योजनाओ से जोड़कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।


इसी क्रम में रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को नया व्यवसाय या गृह उद्योग शुरू करने के लिए आसान शर्तों पर ऋण और वितीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुनीता दांगी ने कहा की जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो उसका लाभ पूरे परिवार और समाज को मिलता है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति का विकास कर रहे है, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 महिलाओं को हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए ऋण की 8,05,807/- रुपए की राशि बतौर अनुदान राशि के चेक मुख्य सुनीता दांगी द्वारा वितरित की गई।इस अवसर पर विनोद कुमारी, प्रसासनिक अधिकारी राज्य मुख्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, राजकुमार, जिला प्रबंधक, हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा उपस्थित महिलाओं को निगम द्वारा प्रयोजित योजनाओ की विस्तार से जानकारी उलब्ध करवाई गई ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला निगम से जुड़कर फायदा उठा सके।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉ. कविता, राज्य समन्वय-सेवा संकल्प अध्यक्ष, हुकम चंद, पूर्व अध्यक्ष, दीप भारद्वाज, हेमलता तंवर, सुनीता गुड़ियाना, कृपा पोमिनी, परिषा शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए विशेष योगदान दिया। इस वर्ष भी हरियाणा महिला विकास निगम के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा समूह महिलाओं को लाभन्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबन्धक राजकुमार, स्टाफ सदस्य हितेश और जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें