सर्वसाधारण और सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव हो गया है। इस वजह से गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। आपकी सुरक्षित यात्रा और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिनांक :04-09-2026 at 06:30 PM निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है:
*दिल्ली जाने के लिए* : सभी वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लें। इसके बाद एमजी रोड सड़क मार्ग से होते हुए आया नगर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करें और अपने गंतव्य की ओर जाएं। *दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए* : हवाई अड्डे जाने वाले यात्री कृपया द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए एयरपोर्ट की ओर जाएं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें