नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा चलाए जा रहे **'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ'** अभियान के अंतर्गत आज श्री गौरी दत्त अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल में स्वच्छता व पौधारोपण (Tree Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण को संतुलित रखना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के नए पौधे लगाए गए। नगर परिषद की IEC की टीम ने शिक्षक और विद्यार्थीयों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
### **स्वच्छ व स्वस्थ रेवाड़ी का संदेश**
अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। नगर परिषद की टीम ने बताया कि मानसून के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता और हरियाली दोनों ही बेहद जरूरी हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल नगर परिषद रेवाड़ी का क्षेत्र साफ-सुथरा व हरा-भरा बनेगा, बल्कि मौसमी बीमारियों पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
इस मौके पर श्री गौरी दत्त अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल की तरफ से स्कूल मैनेजमेंट प्रधान श्री विपिन अग्रवाल जी, मेंबर श्री सुनील सिंघल जी, विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रेनू वर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा और स्वच्छ भारत मिशन की IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, सुमन, अंजू और विद्यार्थीयों का सहयोग रहा.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें