Rewari News :: काली माता मंदिर संत फकीर धाम में नर्मदेश्वर शिवलिंग शिव परिवार की पूजा हुई आरंभ

रेवाड़ी शहर के मोहल्ला सराय बलभद्र में स्थित काली माता मंदिर संत फकीर धाम में श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग शिव परिवार स्थापना पूजा शुरु की गई। मुख्य पुरोहित श्री पुरुषोत्तम महाराज ने शिव परिवार पूजा आरम्भ करवाई।


यज्ञमान के रूप में मंदिर महंत अभय गिरी महाराज ने पूजा में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि आगामी 5 दिनों तक नर्मदेश्वर शिवलिंग शिव परिवार की विभिन्न विधियों से पूजा की जाएगी. तत्पश्चात उनकी स्थापना मंदिर प्रांगण में की जाएगी।


मंदिर प्रमुख सेवक मोहित रामपुरा ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली पूजा का पहला दिन था जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़कर भाग लिया आगामी 9 अगस्त रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिनमें मूर्तियों का नगर भ्रमण कराकर उनकी स्थापना की जाएगी और भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। 


जिसमें इलाके के गणमान्य साधु संत व मंदिर से जुड़े भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित रहेगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें