भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की मासिक मीटिंग खोल ब्लॉक के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में लोकल मुद्दों के एजेंडों पर चर्चा हुई। जैसे 2023 के बाजार भावांतर का हो या क्षतिपूर्ति का हो बाजारा बिक्री के ऊपर यूनियन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि इस बार भावांतर नहीं लेंगे और दक्षिणी हरियाणा में बाजरा बिकवाएंगे।
कुछ दिन पहले 4000 गांव के अंदर पानी से किसानों की फसल बिल्कुल खराब हो गई थी उस टाइम ना तो पोर्टल खुल रहा था ना ही बीमा करवाया गया था। और अन्य मुद्दों पर डीसी साहब से कल मीटिंग होगी और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उसके बाद संगठन का विस्तार हुआ मनीषा यादव को बनाया गया जिला कार्यकारिणी महिला प्रधान और मोनिका यादव को युवा महिला प्रधान।अनूप यादव को उप प्रधान व तोताराम को एस सी सैल,सतवीर जी को संगठन सचिव और रामजस जी को जिला महासचिव व नरेश को सदस्य, कमल सिंह को जिला उप प्रधान,नरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया। इस मौके के ऊपर जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, ओपी लोहाणा शीशराम साहब ,शहरी प्रधान कृष्ण सैनी, अभय सिंह चिहड़ जांगू राम नितिन पूनिया, अशोक कुमार में अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें