Rewari News :: श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधन समिति की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सोंपा

रेवाड़ी शहर के प्राचीन श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधन और प्रशासन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों की ओर से जिला उपायुक्त को एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से ज्ञापन सौंपकर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि घंटेश्वर मंदिर लंबे समय से सभी वर्गों के श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक धार्मिक स्थल रहा है। यहां वर्षों से पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, हवन सहित विभिन्न धार्मिक परंपराएं निर्विघ्न रूप से संचालित होती रही हैं। समय के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ चढ़ावे एवं दान में भी वृद्धि हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया गया है कि पूर्व में मंदिर का प्रबंधन स्थानीय समुदाय के सम्मानित सदस्यों द्वारा देखा जाता था, लेकिन हाल में सीमित संख्या में लोगों द्वारा ट्रस्ट गठित किए जाने से अनेक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों में असंतोष है। ट्रस्ट द्वारा मंदिर की स्थापना कुछ व्यक्तियों के पूर्वजों द्वारा किए जाने संबंधी दावों की प्रामाणिकता की भी स्वतंत्र रूप से जांच कराने की मांग की गई है। श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि वर्तमान ट्रस्ट के गठन के बाद मंदिर की पारंपरिक पूजा-पद्धति में कुछ ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिनसे धार्मिक परंपराओं का पालन प्रभावित हुआ है। प्रतिनिधित्व के अनुसार शिवलिंग/प्रतिमा के आसपास बैरिकेड लगाए जाने से दीपक जलाने, पारंपरिक पूजा और घटस्थापना जैसी धार्मिक गतिविधियों में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से वर्तमान ट्रस्ट के गठन एवं पंजीकरण की स्वतंत्र जांच कराने, ट्रस्ट के गठन से संबंधित दस्तावेजों एवं दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने तथा मंदिर के प्रबंधन में कानून एवं श्रद्धालुओं के हितों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही मंदिर की पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं एवं रीति-रिवाजों को अनावश्यक हस्तक्षेप के बिना जारी रखने तथा यदि जांच में कोई अनियमितता अथवा अवैधानिकता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रतिनिधित्व में मंदिर के प्रबंधन में समाज के विभिन्न वर्गों, स्थानीय निवासियों एवं नियमित श्रद्धालुओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधि निकाय के गठन का सुझाव भी दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में यह भी कहा गया है कि उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार मंदिर को किसी एक परिवार की निजी पैतृक संपत्ति स्थापित करने वाला स्पष्ट रिकॉर्ड सामने नहीं है। इस संबंध में राजस्व रिकॉर्ड, ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं सक्षम अधिकारियों के रिकॉर्ड से सत्यापन कराने की मांग की गई है।

निम्नलिखित श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन द्वारा जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है:-

बजरंग लाल सिंघल रिटायर्ड बैंक मैनेजर, राधे श्याम मितल प्रधान व्यापार मंडल नई अनाज मंडी रेवाड़ी, मुकेश कुमार अग्रवाल भट्टा वाले, प्रेम शंकर गोयल कोसली वाले, दिनेश खण्डेलवाल व्यापारी मण्डी, सतीश कुमार शर्मा समाज सेवी, ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम डाटा, सुभाष जैन, उमेश कुमार, ललित कुमार, सन्जय डाटा, राम अवतार गुप्ता ठेकेदार, प्रेम कौशिक बी जे पी नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, डा: के: के; तनेजा, पवन गुप्ता, अरुण भार्गव बी जे पी नेता, अमीर चन्द अरोड़ा, पकंज गौगिया, प्रिन्स गेरा, गौरव चावला, अरुण बेनी, शेर सिंह सैनी, नरेश अरोडा, सतीश यादव, अश्विनी यादव, अशोक कुमार शर्मा आदि द्वारा हस्ताक्षरित सूची में शामिल शहर की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े निम्नलिखित प्रमुख जगभूषण गुप्ता रिटायर्ड ADJ and Chairman PLA प्रेमप्रकाश अग्रवाल भालखी वाले, कोषाध्यक्ष अग्रवाल सभा जिला-रेवाड़ी अजय कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष पब्लिक एजूकेशन बोर्ड चन्द्रशेखर गौतम प्रधान ब्राह्मण सभा जिला-रेवाड़ी नरेन्द्र लखेरा एडवोकेट सुनील खण्डेलवाल महा मंत्री, खण्डेलवाल सभा महेन्द्र गोयल कोसली वाले, पूर्व उपाध्यक्ष RDS Collge, संजीव गौतम एडवोकेट सन्जय जैन समाज सेवी सतीश सैनी समाज सेवी भूपेंद्र भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण युवा संगठन राजेश लखेरा एडवोकेट दिनेश वशिष्ठ सेवानिवृत्त हैड मास्टर जयकुमार कौशिक विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त के नाम सोंपा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें