Rewari News :: बावल में मेघवाल उत्थान समिति ने समरसता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अनुसूचित जाति समाज के साथ मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन तथा मीडिया का आभार जताया

बावल मेघवाल उत्थान समिति ने आज रेवाड़ी में प्रेस वार्ता का आयोजन कर कल 23 अगस्त को बावल अनाज मंडी में आयोजित *मेघवाल उत्थान समिति के तत्वाधान पर समस्त अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन* को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बावल की धरती पर पधारना हमारे समाज के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री जी ने जो मान-सम्मान समाज को दिया है, उसके लिए पूरा मेघवाल समाज उनका हृदय से धन्यवाद करता है। वही समिति के पदाधिकारियों ने समस्त अनुसूचित जाति समाज का भी आभार जताया जो हजारों की संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम भव्य बनाने का काम किया। इससे ये साफ हो गया कि अगर अनुसूचित जाति समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की लडाई लड़े तो बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते है। समिति ने समस्त समाज के साथ साथ ही जिला प्रशासन रेवाड़ी, बावल प्रशासन, पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया जिन्होंने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। साथ ही समिति ने विशेष रूप से *सभी पत्रकार बंधुओं* का आभार जताया, जिन्होंने इस समरसता सम्मेलन को अपनी लेखनी और कवरेज से जन-जन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर संयोजक *वेदप्रकाश (Rtd SDO),अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल,कानूनी सलाहकार एडवोकेट रजवन्त डहिनवाल, सचिव भूपेन्द्र मेघवाल शेखपुर,मुख्य सलाहकार सांवत सिंह पूर्व सरपंच, महेन्द्र सिंह झाझरिया, भूपसिंह बलेवा, मुनीराम ,विक्रम मेघवाल बेरवाल, देवेन्द्रपॉल मेघवाल,महिपाल फदनी, हीरसिंह वैद्य, सतीश मेघवाल* सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें