उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने बुधवार को रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। रेलवे जीएम सुबह 9:00 बजे स्पेशल ट्रेन में जयपुर से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. उन्होंने जंक्शन परिसर में साफ सफाई, ट्रेनों के संचालन व्यवस्था के साथ विकास कार्यों का अवलोकन किया। प्रत्येक गतिविधियों की बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सुबह करीब नौ बजे से रेवाड़ी जंक्शन पर विभिन्न प्लेटफार्म, निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज निर्माण की प्रगति का जायजा लिया. रेवाड़ी स्टेशन पर महाप्रबंधक पंकज शर्मा का नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रेवाड़ी ब्रांच के द्वारा उनका साफा पहनाकर बुके देकर व सोल उढाकर जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दे की महाप्रबंधक बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी का निरीक्षण किया. यह उनका महाप्रबंधक बनने के बाद पहला रेवाड़ी दौरा था, जिसमें उन्होंने विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुकेश यादव अध्यक्ष CMI आर. के. शर्मा जी सचिव सतवीर यादव नगर SS इंद्राज मीणा Sse rewari सतबीर यादव Os नेक बदन जी नवीन जी अशोक कुमार बावल रणधीर जी संदीप गुर्जर अनिल जी जयपाल जी जगबीर यादव JE लोकेश शर्मा भावना बैरवा सिकंदर रामप्रसाद मीणा आदि मौजूद रहे.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें