हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के रेवाड़ी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, युवा मोर्चा के रेवाड़ी जिला प्रभारी भूपेन्द्र श्योराण, कलस्टर हेड मंजीत, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
भाजयुमो के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. सौरभ बाम्बड़ व जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का भाजपा सदस्य राजेश अग्रवाल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी संगठन और राष्ट्र की रीढ़ होती है। आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की दिशा तय करने वाला कर्णधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना युवा मोर्चा का प्राथमिक दायित्व है। हम प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टोली तैयार कर संगठन को अजेय बनाएंगे। दहिया ने वहां मौजूद सभी कार्यकताओं से परिचय भी किया और फार्म भरवाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए भी आहवान किया।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री अरूण तंवर, सचिव विशाल राव, मीडिया प्रभारी सौरभ सैनी, पवन चैहान, वीरपाल निगानियावास, कुलदीप डागर, प्रदीप गुर्जर, यतेन्द्र राव, संदीप खटाणा, रूपेश, सन्नी, दिव्यांशु यादव, जितेन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अभिषेक डागर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें