Rewari News :: क्रांतिकारियों व वीरांगनाओं के जज्बे से आजाद हो पाया भारत :: मेनका सोनी

रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की चेयरपर्सन मेनका सोनी ने जिला स्थित ट्रस्ट कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान मंच सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 800 वर्षों तक आक्रमणकारी इस्लामिक एवं ईसाई शक्तियों के विरुद्ध व्यापक संघर्ष और अंग्रेजों के अत्याचारों के पश्चात अंततः 15 अगस्त, 1947 को भारत स्वाधीन हुआ. हिंदुस्तान के शूरवीरों ने भारतीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. 


उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के साथ-साथ सर्व समाज के प्रयासों के कारण अंग्रेजों ने भारत छोड़ा और हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सोनी उर्फ हसमुख बीकानेरी, सदस्य मीनू शर्मा, योगेश, नितिन, कुमार ,संतोष सोनी, राधिका, ममता, विद्या, शर्मिला, कुसुम सोनी, मयंक वर्मा, महिमा सोनी इत्यादि उपस्थित थे। 


स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पश्चात ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने हरयाली तीज पर्व भी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा झूलों का आनंद उठाया तथा घेवर, जलेबी इत्यादि मिठाइयां वितरित की गई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें