गोड्डा के गांधी मैदान में गूंजा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा का विजय-नाद! डॉ. विजय पासवान की कुशल अगुवाई और अजय कुमार राय के दमदार प्रशिक्षण से परेड में छाया विद्यालय—जीता ओवरऑल चैंपियन का ताज!

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा विजेता ट्रॉफी के साथ


गोड्डा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, गोड्डा में आयोजित भव्य समारोह में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों ने अनुशासित और आकर्षक परेड में हिस्सा लिया। इस आयोजन में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा के छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन, कदमताल और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।


इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक लेफ्टिनेंट अजय कुमार राय का समर्पण, कठिन परिश्रम और कुशल मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन, परेड की बारीकियों और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत करते हुए अपनी प्रस्तुति को लगातार बेहतर बनाया, जिसका परिणाम आज शानदार जीत के रूप में सामने आया।


विद्यालय के विद्यार्थियों की इस सफलता में शिक्षा विभाग, गोड्डा का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू तथा जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार गोड्डा के मार्गदर्शन में जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, खेल एवं शारीरिक शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया कि बेहतर मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के साथ सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।


ओवरऑल चैंपियन बनने पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी जा रही है। यह उपलब्धि न केवल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे गोड्डा शिक्षा विभाग और जिले के सरकारी विद्यालयों के लिए भी गर्व का क्षण है।


Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें