राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरलाल सोनी की संस्तुति पर मेनका सोनी को रेवाड़ी महिला जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री संदिप वर्मा व मंच के समस्त पदाधिकारियों उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए कहा कि मेनका सोनी पिछले कई वर्षों से समाज सेवा महिला सशक्तिकरण, बेसहारा बच्चों के खुशहाल जीवन के लिए प्रतिबद्धता दिखाती आ रही है। वह एक समर्पित व्यक्तित्व की धनी है। उनमें सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष लगाव है। उनकी इन्हीं काबलियत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंच को पूर्ण विश्वास है कि मेनका सोनी अपने एन. जी. ओ की तरह उनके मंच की भी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगी। इस अवसर पर स्वर्ण भारत एकता मंच के संयोजक राकेश सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें