Rewari News :: महाकवि तुलसीदास जी के जन्म दिवस पर पंडित त्रिलोक चंद रामायणी को रामायण रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया



रामचरित मानस के रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जन्म जयंती श्रावण शुक्ल सप्तमी की अमृत वेला में श्री खाण्डल विप्र ज्योतिष दरबार, माडल टाउन  रेवाड़ी में आयोजित भव्य समारोह में रेवाड़ी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पिछले 50 वर्षों से रामायण प्रचार करके घर-घर में राम और रामायण की स्थापना कराने वाले सनातन धर्म प्रचारक रामभक्त पं.त्रिलोक चंद रामायणी को इनकी सनातन सेवा को सम्मान देते हुए अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच और श्री सनातन धर्म सभा,जिला रेवाड़ी को “रामायण रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया.


पं. त्रिलोक चंद रामायणी  की राम भक्ति प्रशंसनीय हैं। हिन्दु हृदय सम्राट  हिन्दू सूर्य वीर सावरकर ने कहा था “जब तक राम हमारे हृदय और रामायण हमारे घर में है, तब तक भारत अजेय है”। पूरा हिन्दू समाज - सम्पूर्ण सनातन जगत गोस्वामी तुलसीदास जी का ऋणी है कि उन्होंने रामायण के रूप में अमृत कुंभ - पारस मणि हम को प्रदान की।


रामायण रत्न भेंट श्रीनिवास शर्मा शास्त्री एवं रिपुदमन गुप्ता उद्यान समिति के अध्यक्ष किया और प्रमुख समाज सेवी पवन गुप्ता, प्रतिष्टित ऋषि सिंहल, पत्रकार तरुण जैन, धर्माचार्य दिलीप शास्त्री, एडवोकेट जितेंद्र यादव, श्री भगवान यादव, भजन सम्राट संजय शर्मा, आर्य जी, प्रसिद्ध कवि मुकुट जी, सन्नी शर्मा, सतीश गॉड जी, प्रदीप कुमार शर्मा, सतीश गुगनानी, मंच के प्रचार मंत्री सुरेश जाजोरिया एवं  सावरकर मंच के सभी कर्ण धार मौजूद रहे.




Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें