भारत विकास परिषद् रेवाड़ी शाखा सदैव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए नवीन और प्रेरणादायक प्रयास करती रहती है इसी क्रम में आज सुबह पर्यावरण के लिए समर्पित नीम, पीपल, बढ़, गुलमोहर, पोधों का पौधारोपण का सफल आयोजन सामुदायिक भवन, झज्जर रोड पर किया गया. इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में शाखा पर्यावरण संयोजक दयाराम आर्य का विशेष योगदान रहा.
पौधारोपण कार्य में प्रांतीय पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि भाई शयोलाल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रामबाबू यादव, शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, पौधारोपण संयोजक नंदलाल ढींगरा, हुकुमचंद प्रजापत सेवा संयोजक, सरदार कश्मीर सिंह, प्रेम मैहदीरता कोषाध्यक्ष, राम किशोर सचिव, व शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी सहित काफी प्रबुद्धजन ने भाग लिया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें