अभिराज सांस्कृतिक संस्था के द्वारा रविवार को नेताजी जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरों में पानी और दाने की व्यवस्था की गई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि मिट्टी के सकोरे धूप में भी पानी को सहज रूप से ठंडा रखते हैं। भीषण गर्मी में छोटे पक्षी जैसे गौरैया, कबूतर और तोते पानी की तलाश में बेहाल हो जाते हैं, ऐसे में ये सकोरे उनके लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। और हमें निरंतर घरों की छत पर बालकोनी पर पानी व दाने की व्यवस्था करें और पेड़-पौधे लगाकर उनका आश्रय बनाएं।
संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी ने कहां है कि मूक प्राणियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। हमें पशु- पक्षियों के प्रति दया भाव रखते हुए भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पक्षियों के लिए चुग्गा व पानी पीने की व्यवस्था करनी चाहिए। आपका एक छोटा सा कदम कई जिंदगियों को बचा सकता है। इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद, शालू सैनी, भरत कुमार, कपिल, दिव्या, प्रिया, निशा, खुशी, काजल आदि मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें