हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के मार्गदर्शन में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्हड़ रेवाड़ी में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट 2012 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि यह अधिनियम बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और शोषण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया और कहा कि यदि किसी भी बच्चे के साथ ऐसी कोई घटना घटित होती है तो वह डरे नहीं और तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचित करे। उन्होंने बच्चों को बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 और 181 की जानकारी भी दी।
डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी बच्चों की सुरक्षा और उन्हें कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर जागरूकता शिविर के पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 की स्टेट टॉपर दीपिका ने भी विद्यालय में पौधा लगाया। उन्होंने छात्रों को प्रकृति से जुड़ने और हरित पर्यावरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण, पैरा लीगल वॉलंटियर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें