Rewari News :: प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, हाइड्रोजन ट्रेन का चलना हरियाणा के लिए गौरव का विषय, वैकल्पिक ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनेगा भारत :: विधायक

हरित ऊर्जा का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का रेवाड़ी जिमखाना क्लब में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस उपलक्ष्य में रेजांगला पार्क से आयोजन स्थल तक ई-रैली निकाली गई। जिसे मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।

  


ई-रैली में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हुए, जिनमें बसें, ई-रिक्शा, ई-कार आदि में सैकड़ों महिला-पुरुष सवार थे। रेजांगला पार्क से यह रैली पायलट चौक होते हुए जिमखाना क्लब तक पहुंची। यहां डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, कार्यक्रम के प्रभारी व एडीसी राहुल मोदी, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल ने जिला के सभी विधायक व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। जिमखाना क्लब के खचाखच भरे हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया।  


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से हरियाणा को स्वच्छता और ग्रीन एनर्जी की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा सखी आदि जो भी अभियान शुरू किया, वह अवश्य सफल हुआ है। उन्हें विश्वास है कि उनका सपना स्वच्छ रेवाड़ी- स्वस्थ रेवाड़ी भी प्रधानमंत्री की इस पहल से अवश्य साकार होगा। उन्होंने बताया कि जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए के ऋण दिए गए हैं। देश में विकास का नया दौर आरंभ हुआ है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का सुधार करवाया गया।  


बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को वैकल्पिक ईंधन की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू की है। हाइड्रोजन ट्रेन का स्वदेशी निर्माण रेलवे के लिए नए युग का आरंभ है। भविष्य में इस प्रकार की ट्रेन उन्हें रेवाड़ी में भी देखने को मिलेगी। जो कि जीरो कार्बन पर चलती है और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन समस्याओं का निराकरण करवाने में प्रभावी भूमिका अदा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से दक्षिण हरियाणा को करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  



कोसली के विधायक अनिल यादव ने कहा कि प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन जींद की धरती से चलना हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा से गहरा लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रगति के नए सोपान गढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी सदा विकास को महत्ता दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की रहनुमाई में अत्याधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।  


भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने सभी अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि पानी से रेल चलना कभी एक स्वप्न की भांति दिखता था, जिसे हमारे इंजीनियर व वैज्ञानिकों ने साकार कर दिखाया है। आने वाले समय में भारत केवल पेट्रो पदार्थों पर निर्भर नहीं रहेगा। हाइड्रोजन ट्रेन का शुरू होना यह संकेत है कि भारत हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भर होगा। इससे हमारे पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।  



समारोह में भाजपा नेता वीर कुमार यादव, नगर परिषद की चेयरमैन विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला महामंत्री प. हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, मा. हुकमचंद यादव, स्टेट पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, कृष्ण इंजीनियर, रत्नेश बंसल, रामपाल यादव, सिंहराम महलावत व डिप्टी सीईओ अंकित, तहसीलदार रमन कुंडू, डीआईओ सचिन आदि मौजूद रहे। 



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें