ECL के CISF जवान पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, इनामी अपराधी पहुंचा जेल!


ग्राम समाचार। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रईस अंसारी को ललमटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 37/24 में रईस अंसारी, निवासी केन्दुआ, के खिलाफ ECL के CISF जवान के साथ ईंट-पत्थर से मारपीट करने का मामला दर्ज था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए गोड्डा एसपी द्वारा उस पर ₹1000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें