Rewari News :: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आशियाना वृद्धाश्रम में नीमा रेवाड़ी एनसीआर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण शिविर लगाया

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर नीमा रेवाड़ी एनसीआर द्वारा ब्लू क्रॉस फार्मास्युटिकल कंपनी के सहयोग से, आशियाना वृद्धाश्रम, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, झज्जर रोड, रेवाड़ी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों तथा आसपास के क्षेत्र से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा बल्ड प्रेशर एवं शुगर की जांच की। साथ ही जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी प्रभुजनों को डॉक्टर्स की तरफ से फल वितरण किया गया ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डॉक्टर दिवस के अवसर पर जनसेवा के प्रति चिकित्सकों की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाना रहा।


नीमा रेवाड़ी एनसीआर के सचिव डॉ दिनेश वर्मा ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।



वृद्धाश्रम के संचालक दिनेश राजपाल ने सभी डॉक्टर्स, अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर नीमा रेवाड़ी एनसीआर प्रधान डॉ के के तनेजा, जनरल सेक्रेटरी डॉ दिनेश वर्मा, वूमेन फोरम प्रेजिडेंट डॉ अपर्णा वाधवा सहित डॉ आशीष वाधवा, डॉ किरण, डॉ ममता, डॉ राहुल बत्रा ने अपनी सेवाएं दी । बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की तरफ से अध्यक्ष दिनेश राजपाल, सोनिया पोपली, ललित दुआ, सरला सपड़ा, सुनीता दुआ आदि स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें