Rewari News :: शहर की पॉस ब्रास मार्केट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ब्रास मार्केट को मॉडर्न मार्केट की तर्ज पर तत्काल विकसित किए जाने की जरूरत :: अशोक प्रधान

रेवाड़ी शहर की पॉस ब्रास मार्केट को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से 'मॉडर्न मार्केट' बनाए जाने को लेकर जनहित में जोरदार मुहिम शुरू हुई । राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत हुई बैठक में जागरूक लोगों,ग्राहकों,व्यवसायियों-दुकानदारों ने मार्केट की समस्याओं को लेकर सरकार-प्रशासन से समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने का जोरदार आग्रह किया है।


इस सिलसिले में ब्रास मार्केट एसोसिएशन के बुलावे पर यहां के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप प्रधान नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे । इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,डॉ. सुरेश कुमार,नंदलाल यादव आदि भी मौजूद थे। मार्केट के व्यवसायियों,दुकानदारों ने बताया कि यहां का सीवर सिस्टम पुराना,जर्जर,नकारा हो चुका है ।बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है । सड़कों की हालत,खासकर उनका लेवल खराब होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी पानी सड़कों व खुले स्पेस में खड़ा हो जाता है । मार्केट में आने वाले ग्राहकों, लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। जबकि यह मार्केट बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों, विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड शोरूम्स, एलआईसी ऑफिस, बैंकिंग-बीमा, ज्वेलरी, मेगा मार्ट संस्थानों, हॉस्पिटल्स आदि का गढ़ है। मगर यहां का सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाएं इतनी लचर हैं कि हालात नारकीय बनते जा रहे हैं । यहां के दोनों पार्क तथा मार्केट में खाली जगहों पर गंदे पानी और कूड़े के अड्डे दिखाई देते हैं । मार्केट में आने-जाने के लिए चार रास्तों में से तीन रास्तों के एंट्री प्वाइंट्स पर इन दिनों गड्ढानुमा सड़कों में अक्सर गंदा पानी भरा रहता है ,जिनसे लोग परेशान हैं। ऐसे बुरे हालातों को लेकर ग्राहकों, व्यवसायियों ने तुरंत समाधान के लिए सरकार से जोरदार आग्रह किया है । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि मार्केट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने तक लगातार आवाज बुलंद की जाएगी ।

राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि व्यापारी एवं व्यवसायी सरकार को भरपूर टैक्स देते हैं और दिन-रात रात कड़ी मेहनत करके लोगों को अच्छे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की सेवाएं देते हैं । गौरवमय जीवन जीने के अधिकार के तहत व्यापारियों,दुकानदारों और ग्राहकों को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का मौलिक कर्तव्य है जिसको पूरी तत्परता से अमल में लाना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को व्यापक जनहित में पत्र लिखकर जन भावनाओं के अनुसार ब्रास मार्केट को इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाओं की दृष्टि से जल्द 'मॉडर्न मार्केट' बनाने का पुरजोर अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र छाबड़ा, रूपेश कुमार, मोहित बंसल, उमेश कुमार, सुमित शर्मा, नवीन गुप्ता, सतीश डाटा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें