Rewari News :: डॉक्टर्स डे पर भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा द्वारा नित्य प्रतिदिन आयाम स्थापित किया जा रहे हैं उसी कड़ी में आज डॉक्टर डे पर रेवाड़ी शहर के नामचीन डॉक्टर को अंग वस्त्र पहनाकर तथा फुलों का गुलदस्ता से नवाजा गया तथा उन सभी का मुंह मीठा भी कराया गया। 


इस अवसर पर रेवाड़ी शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि परिषद हर साल एक जुलाई को भारत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाता है ताकि लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए अथक परिश्रम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के योगदान को पहचाना और सराहा जा सके।

       


इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी ने कहा कि यह दिन स्वास्थ्य , सेवा परिस्थितितंत्र में उनकी करुणा, लचीलापन और महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका अभिनंदन के रूप में कार्य करता है इसलिए चिकित्सक को भगवान भी कहा जाता है। 


इस अवसर पर भारत विकास परिषद रेवाड़ी ने डॉक्टर रामबाबू यादव, डॉक्टर सुमन यादव, डॉ दीपक, डॉक्टर नीतू, डाक्टर अनुष्का, डाक्टर राहुल सिंगला, डाक्टर दीपक सैनी, डाक्टर अचिन गुप्ता, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ दीपक यादव, डॉक्टर बसंत गुप्ता, डॉक्टर दिव्या गुप्ता, डॉ राजेश गोयल, डाक्टर रीतु जैन व डॉ कौशल को सम्मानित किया गया।

     


इस अवसर पर जिला समन्वयक सुनिल भार्गव, शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, सचिव राम किशोर सैनी, कोषाध्यक्ष प्रेम मैंहदीरता, हुक्म चन्द प्रजापत, नितिन गोयल, कुंदनलाल सैनी, अजय गुप्ता, नंदलाल ढींगरा, ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को गरीमामय बना दिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें