Bhagalpur News:गांधी जी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रासंगिक, सद्भावना यात्रा का खानकाह में होगा स्वागत : मौलाना सैयद शाह फ़ख़रे आलम हसन


ग्राम समाचार, भागलपुर। खानकाह पीर दमड़िया शाह, खलीफ़ा बाग भागलपुर के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फ़ख़रे आलम हसन ने मंगलवार को कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आज़ादी में दिया गया योगदान और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गांधी जी तथा उनके परिवार ने भारत की स्वतंत्रता के लिए महान त्याग किया और सत्याग्रह तथा अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेज़ों को देश छोड़ने पर मजबूर किया। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। मौलाना ने कहा कि महात्मा गांधी जीवनभर प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सभी को सम्मान देने का संदेश देते रहे। आज जब समाज में नफ़रत का माहौल देखने को मिल रहा है, ऐसे समय में गांधी जी के आदर्शों को अपनाना पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान के प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं उनके सहयोगियों ने खानकाह पीर दमड़िया शाह मंज़िल पहुंचकर आगामी 7, 8 और 9 अगस्त को महात्मा गांधी पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि खानकाह हमेशा से देशहित, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। मौलाना सैयद शाह फ़ख़रे आलम हसन ने कहा कि 8 अगस्त को गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से निकाली जाने वाली सद्भावना यात्रा में देशभर से लोग भाग लेंगे। यह यात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर खलीफ़ा बाग स्थित शाह मार्केट के समीप खानकाह पीर दमड़िया शाह पहुंचेगी, जहाँ महात्मा गांधी के विचारों, उनकी अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव की शिक्षा पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा तथा उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खानकाह की ओर से सद्भावना यात्रा में शामिल सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा और गांधी जी के आदर्शों के प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद बाशु, ताकि अहमद जावेद, गांधी शांति के संजय जी वगैरह उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें