श्री शिव कावड़ संघ रेवाड़ी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में कावड़ियों की सेवा के लिए 38 वाँ विशाल भंडारा लगाया जाएगा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। संघ के प्रवक्ता मनोज कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 38वां भंडारा है जो यह भंडारा श्रावण माह में हर वर्ष लगता आ रहा है।
भंडारे की पहल के शुरूआत में सदस्यों की संख्या 20 के लगभग थी, लेकिन अब इस संघ से 100 से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं। साथ ही भंडारे में शहरवासियों का भी सहयोग मिलता है। ऐसे में भंडारा 5 से 7 दिन तक लगता है। इस बार यह भंडारा 28 जुलाई से 03 अगस्त तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को हर की पौड़ी हरिद्वार में सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवालयों में वितरण करने के लिए 10 हजार लीटर गंगाजल भी हरिद्धार से लाकर इसे श्रद्धालुओं में भी वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब भंडारे के लिए चंदा और सामान एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है इसमें कोई भी दानदाता गुप्ता सैनेटरी पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास पहुँचकर सहयोग कर सकता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें