Bhagalpur News:विकासोन्मुख घोषणाओं और भागलपुर को दी गई सौगातों के लिए सीएम का जताया आभार


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर की पावन धरती पर गोराडीह प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के 211 स्थानों पर नए डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा तथा गोराडीह में उसकी आधारशिला रखा जाना शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। यह निर्णय आने वाले समय में बिहार, विशेषकर भागलपुर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह बातें गुरुवार को सैय्यद शाह फख़रे आलम हसन सज्जादानशीन खानकाह पीर दमड़िया शाह भागलपुर ने एक प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गोराडीह प्रखंड में एक बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान (इंडस्ट्री) की स्थापना की घोषणा भी अत्यंत स्वागत योग्य है। यदि यह योजना शीघ्र धरातल पर उतरती है तो क्षेत्र के हजारों युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्राप्त होगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मुंगेर से भागलपुर तक गंगा तट के किनारे लगभग 80 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण की जो परिकल्पना प्रस्तुत की है, वह भागलपुर के समग्र विकास, पर्यटन, आधारभूत संरचना तथा आधुनिक शहरी विस्तार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। यह परियोजना भागलपुर को एक आधुनिक महानगर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है। हम, भागलपुरवासी, विशेष रूप से खानकाह पीर दमड़िया शाह की ओर से तथा बहैसियत सज्जादा नशीन सैय्यद शाह फख़रे आलम हसन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति इन विकासोन्मुख घोषणाओं और भागलपुर को दी गई इन महत्वपूर्ण सौगातों के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। 




Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें