Haryana News :: विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की समय-सीमा बढ़ी, अब 24 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म 31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व गणना प्रपत्र प्राप्त करने का कार्य 24 जुलाई तक किया जाएगा। इसके साथ ही 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रि-अरेंजमेंट कार्य को भी पूरा करना होगा जबकि ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026 को होगा। रेवाड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी व इनका समाधान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। 



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 14 जुलाई तक कुल 739338 मतदाताओं में से कुल 638113 (86.31 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज्ड/अपलोड किए जा चुके है तथा 101225 (13.69 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म एनक्लैक्टेबल मार्क किए गए है। उन्होंने बताया कि 72-बावल (अजा) के कुल 230037 मतदाताओं में से 203970 (88.67 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज्ड, 73-कोसली के कुल 248951 मतदाताओं में से 228281 (91.70 प्रतिशत) तथा 74-रेवाड़ी के कुल 260350 मतदाताओं में से 205862 (79.07 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है।



डीसी अभिषेक मीणा ने जिन मतदाताओं ने फार्म जमा नहीं करवाएं है उनसे अपील की है कि वे 24 जुलाई 2026 तक अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कराएं या ऑनलाइन जमा करें। अन्यथा उनका नाम 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारम्भिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है इसलिए सभी मतदाता इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें