Rewari News :: पंजाबी समाज के प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया


रेवाड़ी में पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजि.) की समर्पित टीम द्वारा समाज के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सचिन मलिक का जन्मदिवस अत्यंत गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल भेंट कर तथा शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनका अभिनंदन किया।


समारोह में उपस्थित वरिष्ठजनों ने कहा कि श्री सचिन मलिक के नेतृत्व में पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजि.) ने समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायी योजनाओं को नई गति प्रदान की है। निःशुल्क पुस्तक बैंक, वरिष्ठजन आनंदम उपवन, निःशुल्क वैवाहिक परिचय सेवा, विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन, लाड़ली कन्यादान योजना, समय-समय पर स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन जैसे कार्य समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण हैं। इन पहलों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है तथा संगठन की पहचान सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समर्पण के रूप में और अधिक सशक्त हुई है।


वरिष्ठ सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री सचिन मलिक ने समाज को नई ऊर्जा, नई सोच और सकारात्मक दिशा प्रदान की है। उनका सरल स्वभाव, सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली, निस्वार्थ सेवा भाव एवं समाज के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजि.) भविष्य में भी समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।



इस अवसर पर श्री सचिन मलिक ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी टीम एवं समाज के प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी समाज के हित, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।


समारोह के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री सचिन मलिक सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए समाज का गौरव बढ़ाते रहें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें