भारत विकास परिषद के प्रणेता डॉक्टर सूरज प्रकाश के जन्मदिन पर रेवाड़ी शाखा की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन। विराट हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया करीब 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
भारत विकास परिषद शाखा के प्रणेता डाक्टर सुरज प्रकाश के जन्मदिन पर भारत विकास परिषद् रेवाड़ी शाखा की ओर से शहर के विराट हॉस्पिटल में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्त दान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाक्टर अंकिता यादव व डाक्टर राहुल सिंगला तथा हयुमन वैलफेयर ट्रस्ट रेवाड़ी से बलजीत सैनी, भारत विकास परिषद् हरियाणा दक्षिण प्रांत के प्रांतीय संयोजक पर्यावरण मुकेश सैनी एवं जिला समन्वयक सुनिल भार्गव ने संयुक्त रूप से मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण करने से हुआ। रक्तदान शिविर में जिला सह समन्वयक सीए निधि गौतम व शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है उससे बड़ा पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी के अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंच संचालन डाक्टर अनिल सैनी जी किया और आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया एवं अंग वस्त्र पहना कर उनको सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया सभी रक्त दाताओं को स्वास्थ्यवर्धक रिफ्रेशमेंट एवं स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। शिविर में शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विराट अस्पताल एवं अस्पताल के सभी स्टाफ का सहयोग के लिए आभार जताया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि डाक्टर अंकिता यादव ने रक्तदान शिविर लगाने के लिए रेवाड़ी शाखा को बधाई दी और कहा कि रक्तदान करने से लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में डॉक्टर राहुल सिंगला ने कहा कि कोई भी स्वस्थ आदमी रक्तदान कर सकता है और रक्तदान करने से कमजोरी भी नहीं आती हर व्यक्ति हर तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता है।
इस अवसर पर बलजीत सैनी ने भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर लगाने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है और हर स्वस्थ आदमी को रक्तदान करना ही चाहिए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद हरियाणा दक्षिण प्रांत के प्रांतीय संयोजक (पर्यावरण) मुकेश सैनी ने कहा कि इस समय परिषद में सेवा पखवाड़ा चल रहा है और हम हर वर्ष भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के जन्म दिवस पर सेवा कार्यों की एक मुहिम चलाते हैं रक्तदान एक महादान है रक्तदान करने से किसी भी मनुष्य की जान बचाई जा सकती है इसलिए हर स्वस्थ आदमी को रक्तदान करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा से सचिव राम किशोर सैनी जी, कोषाध्यक्ष प्रेम मेंहदीरता, दयाराम आर्य, हुक्म चन्द प्रजापत, प्रवीण जांगिड़, नितिन गोयल, अजय गुप्ता, दयाराम आर्य, डाक्टर दीपक सैनी, कुंदन लाल सैनी, सुनील वधवा तथा कार्यक्रम संयोजक प्रदीप माटा जी उपस्थित रहे।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें