Rewari News :: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से "प्रोजेक्ट पंख" के अंतर्गत गरीब जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गई


रेवाड़ी में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से गरीब जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित। डीसी अभिषेक मीणा व भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा प्रोजेक्ट पंख’ से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान।


रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन बावल रोड स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अभिषेक मीणा उपस्थित रहे। 



इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा की। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपनी शिक्षा यात्रा को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताते हुए आभार जताया।



इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख केवल साइकिल वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने की एक सार्थक पहल है। शिक्षा तक आसान पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और जब समाज की संस्थाएं इस दिशा में आगे आती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। 




उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली अनेक छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। 



उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के उद्देश्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है ताकि कोई भी बेटी केवल संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े। 




क्लब के मानद सचिव रोटेरियन अनुकूल शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें