रेवाड़ी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी सुलझाई दो आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी शहर थाना पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ चौटाला निवासी गांव मांडण, जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान और सुखबीर निवासी गांव कापड़ीवास के रूप में हुई है।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 जून को रेवाड़ी रेलवे चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को एक अहम सूचना दी कि 24 जून को सुबह करीब 07:50 बजे, उसने सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 40 वर्ष) को जख्मी हालत में पैदल आते हुए देखा। वह व्यक्ति जैसे ही सैनी टी-स्टॉल के सामने पहुंचा, अचानक जमीन पर गिर गया। जब उसने पास जाकर देखा तो उस व्यक्ति के कपड़ों पर भारी मात्रा में खून लगा हुआ था और उसके पेट व छाती पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान थे। वह व्यक्ति उस समय अत्यधिक शराब के नशे में लग रहा था और गंभीर स्थिति होने के कारण कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था।

*पुलिस की त्वरित मदद:* होमगार्ड प्रीतम ने बिना समय गंवाए तुरंत डायल-112 पर कॉल किया और आमजन की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेजा। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को बताया कि घटना से महज 10 मिनट पहले उसने इस अज्ञात व्यक्ति को मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर के साथ राधिका सिनेमा हॉल के सामने से सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ जाते देखा था। ये दोनों आरोपी अक्सर रेलवे चौक के आसपास नशे की हालत में घूमते रहते हैं, जिसके कारण वह उन्हें पहचानता था। जब पुलिस ने अपने स्तर पर इस बारे में और पूछताछ की, तो सामने आया कि आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर ने शराब पीने के दौरान हुए किसी विवाद के चलते उस अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों—मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर— को दबोच लिया।
*वर्तमान स्थिति:* पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए उसे शवगृह (Mortuary) में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
*आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal History):*
डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में संगीन मामले दर्ज हैं:
आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला के खिलाफ पहले भी थाना जीआरपी रेवाड़ी, जीआरपी हिसार, सिटी भिवानी, राजस्थान के जिला अजमेर व बहरोड़ में आर्म एक्ट, एक्साइज एक्ट,चोरी व मारपीट के 11 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी सुखबीर के खिलाफ भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, सदर नारनौल व गुरुग्राम के थाना मानेसर में हत्या के प्रयास, आर्म एक्ट, लुट,चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।
Editor -
राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें