Rewari News :: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज्ञान भवन से विकसित भारत रोजगार योजना सम्मेलन PMVBRY का रेवाड़ी के धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प में सीधा प्रसारण दिखाया गया



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली के विज्ञान भवन से विकसित भारत रोजगार योजना सम्मेलन। रेवाड़ी के धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विभिन्न कंपनियों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित। कहा, "देश की अर्थव्यवस्था को गति देगी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना।"




रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि देश की प्रगति में हमारे युवाओं का अहम रोल है, हमारे युवा सशक्त होंगे तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा और हम सब मिलकर ही इस संकल्प को साकार कर सकते हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में नियोक्ताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और श्रमिकों को संबोधित किया। 




इस अवसर पर विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें उद्योग प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की। विधायक ने कहा कि देश की प्रगति में हमारे युवाओं का अहम रोल है, हमारे युवा सशक्त होंगे तो प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना साकार होगा। इसलिए हम सब मिलकर ही इस संकल्प को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समय समय पर देश के नागरिकों को मार्ग दर्शन करते रहते हैं।





विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत संगठित क्षेत्र में रोजगार देना, उद्योगों को बढ़ावा देना, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से शसक्त बनाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और युवाओं को रोजगार के उद्देश से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर पात्र नागरिकों को शामिल करते हुए लाभ दिया जाए ताकि रेवाड़ी जिला में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान हो सके।




विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 संकल्प दिए है, जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना और गुलामी की मानसिकता से बाहर लाना, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना, देश के नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। इन संकल्पों के लिए हम सब को मिलकर कार्य करने होंगे तभी एकजुटता की ताकत के बल पर ही भारत देश 2047 तक पूरी तरह से विकसित होगा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में अनेकों ऐसे कार्य हुए जिससे भारतवर्ष स्वर्णिम युग की तरह बन रहा है। 




इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय -1 आयुक्त प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय -2 आयुक्त इंद्राज सिंह, आयुक्त पवन कुमार व पूनम चावला, इंद्राज, प्लांट एचआर हेड धर्मरक्षित सिंह, अनिल यादव, अर्पिता मिश्रा और कृष्ण यादव सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें