Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया


रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल के  बच्चों  द्वारा टाउन पार्क, सेक्टर-19में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय केविद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःपौधरोपण से हुई। पर्यावरण क्लब के विद्यार्थियों ने बरगद, पीपलऔर सहस्रधारा के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही छात्रों नेप्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर “अब और प्लास्टिकनहीं” का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा हिंदी और अंग्रेजी मेंभाषण भी दिए गए, जिनमें पर्यावरण बचाने के व्यावहारिक उपायों पर बल दिया गया।  गरिमा, मानवी और पाखी ने अपनी स्पीच के माध्यमसे पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और प्राची ने कविता के माध्यम से प्रकृतिको बचाने की अपील की I उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को उनकी प्रस्तुती के पुरस्कृत भी किया हैं. इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी नेकहा कि पर्यावरण शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्किबच्चों को प्रकृति से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव देना आवश्यक है। 


आज के विद्यार्थी पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनी आदत में लाएंगे, तोआने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मिलेगा। इसी सोच के साथ विद्यालयभविष्य में भी हर महीने पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। कार्यक्रम के अंत मेंविद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी नेकहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर इसे दैनिक जीवन काहिस्सा बनाने पर बल देना चाहिए। 


इस मौके पर सर्व सुख यादव प्रधान, हेडमास्टरप्यारे लाल , रिटायर्ड प्रिंसिपल फूल सिंह, रिटायर्ड फॉरमैनकृष्ण लाल , रिटायर्ड एसडीओ पूर्ण सिंह, ईश्वर सिंहफोगाट, रिटायर्ड मैनेजर मुख़्तार  सिंह, रिटायर्डकैप्टेन ललित सिंह, फाउंडर कैप्टेन वीर सिंह, मास्टर बालमुकुंद, प्रिंसिपल ब्रह्मानंद और प्रधान सुरेंद्र यादव सेक्टर4 आदि उपस्थित रहें. इस अवसर पर पार्क के सफाई कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया व गणमान्य लोगो को भेंटदेकर सम्मानित किया.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें