Rewari News :: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची क़े चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, धर्मेंद्र मोरवाल संस्था क़े प्रधान निर्वाचित हुए

धानक धर्मशाला मंदिर बगीची जिला रेवाड़ी के नई प्रबंधन कार्यकारिणी 2026-29 के लिए रविवार को शांतिपूर्ण व्यवस्था में सम्पन्न हुए चुनाव में सिलाई मशीन के चुनाव चिन्ह में प्रधान पद पर धर्मेंद्र मोरवाल की 11 मत से जीत हुई। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया नई प्रबंधन कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान किया गया। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के 252 मतदाता में से 170 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के उपरांत मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए।उन्होंने बताया प्रबंधन कार्यकारिणी के मतदान में प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र मोरवाल के सिलाई मशीन को 81मत, अनिल कुमार उगता सूरज 70 मत, तीसरे उम्मीदवार राजेश कुमार 16 व 3मत कैंसिल रहा।


सचिव नितिन सिलाई मशीन को 86-सुभाष चन्द्र सोलंकी उगता सुरज 80 व 4वोट कैंसिल, कोषाध्यक्ष पद उमेश कुमार सिलाई मशीन 90 मत- रामसिंह उगता सूरज 76 मत- 4मत कैंसिल हुए।


उन्होंने बताया कि चुनाव को सम्पन्न करवाने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ, उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण कुमार, सूबेदार जगत सिंह बोहरा, व दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों का चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें