रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशानुसार शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था और अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार एवं डीएसपी संजीव बल्हारा के कुशल मार्ग दर्शन मे थाना शहर पुलिस ने प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर (फुट पेट्रोलिंग) पैदल गस्त की। इस अवसर पीएसआई सनेश, गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई हरीश कुमार, एएसआई राजन सहित थाना शहर पुलिस टीम के अन्य जवानो ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकान के आगे किए गए अवैध कब्जे की वजह से आम जन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। शहर में सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों और आमजन से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
Rewari News :: एसपी के दिशा निर्देशानुसार थाना शहर पुलिस ने बाजारों में पैदल गस्त कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी
पैदल गस्त के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान स्वयं हटाने की अपील की। पुलिस की इस मौजूदगी और सख्त रवैये का असर तुरंत धरातल पर देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई और सामान जब्त होने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने बिना समय गंवाए अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान तत्काल समेटना शुरू कर दिया।
अभियान के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाडी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि एसपी साहब के आदेशानुसार शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सड़क की ओर मुख किए हुए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी व झपटमारी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।
अतिक्रमण विरोधी अभियान के साथ-साथ पुलिस ने यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, सरकार के नियमों के तहत अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके (10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल) कई वाहनों को भी मौके पर जब्त किया गया, क्योंकि ऐसे वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर की यातायात व्यवस्था और सुंदरता बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा, "आज दुकानदारों को केवल समझाया और सचेत किया गया है। यदि इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अगली बार नगर परिषद की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण का सामान सीधे जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें