Rewari News :: मार्केट कमेटी की दूसरी बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए

रेवाड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय में कमेटी की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अनिल कुमार सैनी ने की। बैठक में अनाज मंडी रेवाड़ी व संबंधित क्षेत्र में किसानों, आढ़तियों व आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। सड़क मरम्मत कार्य: अनाज मंडी रेवाड़ी की जर्जर सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाएगी ताकि बरसात में किसानों को फसल लाने-ले जाने में परेशानी न हो।  


सीवरेज व्यवस्था: मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नई सीवरेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव पास किया गया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग: भूजल स्तर सुधारने हेतु मंडी परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। सचिव आवास निर्माण: मार्केट कमेटी परिसर में नया सचिव निवास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सब यार्ड भालखी: सब यार्ड भालखी के विस्तार हेतु अतिरिक्त जमीन खरीदने पर सहमति बनी। बैंक में एफडी: कमेटी की आय को बढ़ाने हेतु राशि को ज्यादा ब्याज दर पर बैंक में एफडी के रूप में निवेश करने का निर्णय लिया गया तथा अन्य मुद्दे रखे गए जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया।


चेयरमैन अनिल सैनी ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया जाएगा ताकि मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाएं। बैठक में जनहित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में वाइस चेयरमैन नवल किशोर गुप्ता, कमेटी सदस्य महेश यादव, रिशु यादव, राज सिंह, सरोज बाला, विष्णु गुप्ता, साधुराम, विजयपाल सहित मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार, अकाउटेंट अनिल यादव तथा एसडीओ ललित मोहन मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें