Rewari News :: नशा मुक्त सफर–सुरक्षित यात्री" संकल्प के साथ रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान निरंतर जारी :: कृष्ण कुमार SHO GRP

पुलिस अधीक्षक रेलवे नीतिका गहलोत आईपीएस के मार्गदर्शन डीएसपी राजेश चेची के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेलवे" अभियान के अंतर्गत जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है तथा जीआरपी टीम स्टेशन को नशामुक्त बनाने में जुटी है। जीआरपी रेवाड़ी एसएचओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।


इस अवसर पर कृष्ण कुमार ने कहा—नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी आमजन देश का भविष्य हो। युवा पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर ट्रेन या स्टेशन के आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि—“नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।” उन्होंने रेल यात्रियों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त जीवन बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


इसके साथ ही जीआरपी महिला एएसआई राजबाला ने यात्रियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।


एसएचओ कृष्ण कुमार ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें