Rewari News :: सन्त कबीर सामाजिक कल्याण महासभा की बैठक का आयोजन, गांव सुलखा में 21 जून को मनाई जायेगी सन्त कबीर जयंती

रेवाड़ी में धर्मचन्द डाबला संरक्षक सन्त कबीर सामाजिक कल्याण महासभा की अध्यक्षता मे बैठक सन्त कबीर कार्यलय मे आयोजित की गई। बैठक मे उपास्थित सदस्यगणो ने  सन्त कबीर जयन्ती मनाने पर विचार विमर्श किया। आपसी विचार विमर्श उपरान्त सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव सुलखा मे सन्त कबीर भवन का शिलान्यास मन्त्री या विधायक से करवाया जाऐ और इसी अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गांव सुलखा मे दिनांक 21 जून को सन्त कबीर  जयन्ती मनाई जायेगी और इस अवसर पर प्रशाद के लिए भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। बैठक मे नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह माहोर ने अपना कार्यभार संभाला और देवेन्द्र खरेरा मालपुरा ने उपप्रधान व विजय सिंह इन्दौरा ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश कुमार लिलोढ को मार्गदर्शक का कार्यभार दिया गया  संस्था के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रशान्त इटकान HCS प्रशासनिक अधिकारी चण्डीगढ़ ने संस्था के कार्यो की प्रशंसा की। प्रीतम सिंह प्रधान, अनिल मोरवाल उपप्रधान, सुरेन्द्र सोलकी महासचिव महेन्द्र सिंह माहोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र खरेरा उपप्रधान विजय सिंह इन्दोरा कोषाध्यक्ष राकेश महावर सदस्य एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें