Rewari News :: रेलवे एसपी क़े दिशा निर्देशन में GRP ने रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया

पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा नीतिका गहलोत आईपीएस के मार्गदर्शन ओर उपाधीक्षक राजेश कुमार चेची के दिशानिर्देश में जीआरपी रेवाड़ी एसएचओ कृष्ण कुमार के नेतृव में रेल यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है। जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला एएसआई उर्मिला द्वारा जीआरपी टीम के साथ स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को यात्रा से संबंधित नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों को ट्रेन की छत पर भूल से यात्रा न करने की सलाह देते हुए कहा कि यात्रा करते समय ट्रेन के दरवाजा पर पायदान के ऊपर बैठकर यात्रा करना जोखिम भरा होता है जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है। 


ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर ही चढ़ना चाहिए तथा रुकने के बाद ही उतरना चाहिए। कभी भी भागते हुए ट्रेन में नहीं चढ़ना चाहिए । जागरूकता अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष भी गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम मिले थे दुर्घटना में कमी दर्ज की गई थी उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा करते समय ट्रेन में किसी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु नज़र आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मचारी के साथ पुलिस चौकी थाना को दे। जीआरपी द्वारा यह अभियान कल 7 जून तक चलाया जाएगा और आगे भी समय समय यात्रियों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें