Rewari News :: नगर परिषद में नव निर्वाचित चेयरपर्सन एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह, एडीसी ने प्रधान विनीता पीपल सहित सभी पार्षदों को पद की शपथ दिलाई


रेवाड़ी नगर परिषद में नव निर्वाचित चेयरपर्सन एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह. एडीसी राहुल मोदी ने प्रधान विनीता पीपल सहित सभी पार्षदों को शपथ दिलाई. कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सहित जिले क़े तीनों विधायक रहे मौजूद. राव इंद्रजीत बोले गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी फेल क्योंकि 12 इंच की जगह 9 इंच की पाइप लाइन बिछाई, कहा रेवाड़ी में नहीं दोहराएंगे ऐसी गलती.


रेवाड़ी नगर परिषद क़े नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों क़े लिए नगर परिषद परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में एडीसी राहुल मोदी ने प्रधान विनीता पीपल सहित सभी पार्षदों को शपथ दिलाई हालांकि वार्ड नंबर तीन से एक पार्षद का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा. वहीं पांच पार्षदों ने बीजेपी का दामन थामा. जिन्हे मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विधिवत रूप से पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया तथा नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल को कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण कराया. 


इस मौके पर रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली से अनिल यादव डहिना तथा बावल से डॉक्टर कृष्ण कुमार क़े साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली, पीपीपी कोर्डिनेटर डॉक्टर सतीश खोला, बीजेपी क़े पूर्व जिला अध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव, प्रीतम चौहान, अनिल रायपुर तथा प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी तथा एसडीएम सुरेश दलाल सहित बड़ी संख्या में शहर क़े गणमान्य लोग इस शपथ ग्रहण समारोह क़े साक्षी बने. 


इस मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम जिले की डेवलपमेंट पॉलिसी पर फिर सवाल खड़े किए। सोमवार को रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में गुरुग्राम डेवलपमेंट पॉलिसी पूरी तरह फेल साबित हुई है। पूर्व की सरकारों में गुरुग्राम के विकास के लिए बनाई गई नीतियां अनियमितताओं से भरी रहीं। जहां 12 इंच की पाइन लगनी चाहिए थी, वहां 9 इंच की पाइपें बिछा दी गई। इसका खामियाजा गुरुग्राम के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जलभराव होता है और प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले इस जिले में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के बाद विकास के मामले में रेवाड़ी एनसीआर का दूसरा जिला है। इस जिले में तेजी से विकास होना है, लेकिन डेवलपमेंट पॉलिसी गुरुग्राम की तरह नहीं होगी। अगले 5 साल के दौरान शहर में जमकर विकास कराया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में नगर परिषद की ‘सरकार’ को बेहतर और घूसरहित तरीके से कार्य करना होगा। जनप्रतिनिधियों को जनता की ओर से मिले विश्वास पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि 5 साल के दौरान होने वाले विकासकार्यों पर उनकी नजर रहेगी। कहीं कुछ गलत हुआ, तो ऐसा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विनीता पीपल के नेतृत्व में शहर में सभी पार्षद मिलकर विकासकार्य कराएंगे। 


पार्षदों को भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए बेहतर तालमेल के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले निर्दलीय पार्षदों का स्वागत किया, लेकिन नसीहत देते हुए कहा कि वे पूरे 5 साल तक पार्टी के साथ बने रहें। बीच में आनाकानी करने वाले पार्षदों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में साढ़े 3 साल तक सत्ता की मलाई चखने के बाद कांग्रेस में जाने वाले लोगों की तरह इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें