रेवाड़ी जिले के भाड़ावास गाँव में हर साल की भांति *परम पूजनीय महंत श्री ** *मुरली दास जी* महाराज* की 50वीं बरसी के उपलक्ष में हवन एवं भजन का आयोजन बाबा दूधाधारी जी के मंदिर के प्रांगण में रखा गया ! इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा से आशीर्वाद लिया!
गोरतलब है कि समाजसेवी बदलु राम यादव थानेदार ने वर्ष 2011 में बाबा मुरलीदास जी के मंदिर निर्माण अपने निजी कोष से करवाया था इसके बाद से हर साल लगातार 21 जून को बाबा की बरसी पर मंदिर में आयोजन उनके निजी कोष से होता है!
आज महंत कालिदास जी महाराज के आदेश अनुसार हर साल की भाँति प्रातः हवन किया गया और उसके पश्चात सत्संग का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया!
हवन में यजमान श्री दया राम जी और श्रीमती माया देवी जी थे! बदलू राम थानेदार और भतेरी देवी और इमरती देवी ने सभी को प्रसाद वितरित किया!



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें