Haryana News :: गुरुग्राम के फर्रुखनगर में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, लोगों में खुशी की लहर :: प्रो हंसराज यादव


हरियाणा सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन–पुअर एंड नीडी पेशेंट्स वेलफेयर ट्रस्ट के बीच हुए एमओयू से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत नई मिसाल कायम होगी। इस पहल के तहत महेंद्रगढ़ के अटेली, रेवाड़ी के मीरपुर और गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जाएगा। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी प्रो. हंसराज यादव आज फरुखनगर पहुंचे जहा लोगो ने उनका स्वागत किया एक दूसरे को मिठाई खिलाई और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व केबिनेट मंत्री आरती राव का आभार व्यक्त किया। 


प्रो हंसराज ने कहा कि इस पहल के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फर्रुखनगर क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत महसूस कर रहा था। अब महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने नजदीक ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।


प्रो. हंसराज यादव ने कहा कि यह निर्णय दक्षिण हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अटेली स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड के उपमंडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि मीरपुर और फर्रुखनगर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परियोजना के तहत सिजेरियन ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक लेबर रूम, अल्ट्रासाउंड, डायग्नोस्टिक सुविधाएं, मातृ एवं नवजात देखभाल सेवाएं और एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें