विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुसासी ऑटो पार्ट्स कंपनी में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित मिश्रा, अमित कुमार और डॉ. घनश्याम मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
शिविर के दौरान मुसासी कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विशाल तांबे, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज चिल्लर, अवधेश कुमार, कपिल शर्मा, श्यामलाल यादव और देवेंद्र सेन सहित कंपनी के कई गणमान्य लोग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्था संभालने और रक्तदाताओं को प्रेरित करने में अपना विशेष सहयोग दिया। ललिता मेमोरियल अस्पताल ने सभी का आभार जताया।
शिविर के सफल समापन पर ललिता मेमोरियल अस्पताल रेवाड़ी की टीम ने कैंप में सहयोग करने वाले प्रबंधन और बहुमूल्य रक्तदान करने वाले सभी मुसासी कर्मचारियों का दिल से आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद और आपातकालीन मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें