अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी टीम ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गो और माताओं को फल और जूस वितरित किया और उनसे आशिर्वाद लिया।
अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, विधानसभा कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला, साक्षी बंसल, पूजा गुप्ता, सरोज बंसल, सरोज गुप्ता, सुमन, पंकज बंसल आदि सदस्यों ने इस पावन पर्व पर सभी बुजुर्गों का आशिर्वाद लिए और उनका कुशल- क्षेम पूछा।
अग्रवाल वैश्य समाज की टीम समय-समय पर ऐसे अच्छे-अच्छे कार्य कार्य कार्य करती रहती है। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें