रेवाड़ी शहर के सदर बाजार के नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी के मार्गदर्शन में सदर बाजार के दोनों साइड स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं जिस पर सदर बाजार के व्यापारियों ने प्रधान जी का आभार जताया है।
बाजार के व्यापारियों ने कहा कि नाम का बोर्ड लगवा कर प्रधान जी ने बहुत ही अच्छा काम किया है इससे सभी आने-जाने वाले लोगों को सदर बाजार का नाम और किस-किस चीज का सामान मिलता है उसकी जानकारी मिल सकेगी। पहले तो किसी को पता ही नहीं था रिक्शा वाले को कि सदर बाजार कहां है उसको फेमस जगह बतानी पड़ती थी जैसे दुर्गा मंदिर के पास है घण्टेश्वर मंदिर के पास है वगैरा-वगैरा अब इस बोर्ड को लगाने से रिक्शावाला ऑटो वाला कोई भी आमजन आराम से पहुंच सकता है और खरीदारी कर सकता है। सदर बाजार कमेटी के बोर्ड को लगवाने में बाजार के ललित अग्रवाल और चौधरी भाई गांव बुढ़ानी से एवं ओमप्रकाश शर्मा पंडित जी (चौकीदार) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दुकानदारों ने बताया कि सदर बाजार में नाम का एक भी बोर्ड नहीं लगा था जब से नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी जी ने अपना कार्यभार संभाला है जब से प्रधान जी रोज कुछ ना कुछ बाजार की तरक्की के लिए नए-नए कार्य करवा रहे हैं और आगे भी करवाते रहेंगे ऐसा प्रधान जी का कहना है। प्रधान जी का कहना है कि रेवाड़ी के सदर बाजार को दिल्ली के सदर बाजार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें