पंजाब के लुधियाना में हाल ही में 15वीं फैडरेशन कप बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें देश भर की सभी प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया तथा मध्यप्रदेश के अरबाज खान ओवऑल विजेता बने।
प्रतियोगिता में एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी को बाडी बिल्डिंग खेल के उत्थान एवं विकास के लिए उनके निरंतर एवं बहुमूल्य सेवाओं और योगदान के मध्यनजर उन्हें आई.बी.बी.एफ लाइफ टाइम एचीवमैट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें इंडियन बाडी बिल्डर फैडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश कुमार एडवोकेट, वर्ल्डबाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महासचिव चेतन पठारे, पदमश्री मि. यूनिवर्स प्रेम चंद ढेगरा, अर्जुन पुरस्कार विजेता टी.वी.पोली तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता एस. भास्करन ने अमित स्वामी को इस सम्मान से नवाजा।
वहीं विश्व बाडी बिल्डिंग लीजेंड तीन बार मि. ओलम्पिया के खिताब जीत चुके व पांच बार मि. यूनिवर्स बन चुके अमेरिका के फेंक जेन ने अमित स्वामी को प्रशस्ति पत्र भेजा है जिसमें फेंक जेन ने अमित स्वामी द्वारा बाडी बिल्डिंग एवं फिजीकल कल्चर के उत्थान एवं विकास के लिए उनके निरंतर योगदान की कंठमुक्त प्रशंसा की है और कहा है कि भारत विश्व भर में इस क्षेत्र में दिये उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें